गंदगी और खराब हैंडपंप को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, नगर पंचायत का दर्जा होने के बाद भी व्यवस्थाएं खराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नगर पंचायत होने के बाद भी पयागपुर में सफाई और पेयजल की समस्या है। इसको लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने खराब हैंडपंप को कराए जाने की मांग की है। जिले का पयागपुर नगर पंचायत है। नगर पंचायत का दर्जा होने के बाद भी व्यवस्थाएं काफी खराब है। नूरपुर, पयागपुर, …

बहराइच। नगर पंचायत होने के बाद भी पयागपुर में सफाई और पेयजल की समस्या है। इसको लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने खराब हैंडपंप को कराए जाने की मांग की है।

जिले का पयागपुर नगर पंचायत है। नगर पंचायत का दर्जा होने के बाद भी व्यवस्थाएं काफी खराब है। नूरपुर, पयागपुर, रुकनापुर, प्रकाश बाबा स्थान पर हैंडपंप खराब हैं। शिकायत के बाद भी सही नहीं किया गया है। जबकि गर्मी में लोगों को पानी पीने के लिए भटकना पड़ रहा है।

इसी तरह जगह जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े के ढेर से मच्छर बढ़ रहे हैं। वहीं संक्रामक बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर रविवार को केदार शर्मा, सौरभ पाठक, विपिन शर्मा, राजू गुप्ता, रमाकांत शर्मा समेत अन्य ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही सभी ने खराब हैंडपंप को सही करने और सफाई किए जाने की मांग की है।

पढ़ें-रायबरेली: एक साल से सौ घरों में नहीं हो रहा उजाला, अंधेरे में गुजर रहीं हैं रातें….

संबंधित समाचार