हल्द्वानी: यूपी के नीली कार वाले चोरों ने घरों को बनाया था निशाना, सरगना समेत दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। फरवरी और मार्च में चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले चोर नीली कार लेकर उत्तर प्रदेश से आए थे। अंतरराज्जीय चोरों का ये गिरोह सरगना के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। हालांकि गिरोह के दो शातिर अब भी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्त में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। फरवरी और मार्च में चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले चोर नीली कार लेकर उत्तर प्रदेश से आए थे। अंतरराज्जीय चोरों का ये गिरोह सरगना के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। हालांकि गिरोह के दो शातिर अब भी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्त में आए चोरों से पुलिस ने भारी मात्रा में सोना-चांदी के जेवर व अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में चोरियों का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मुखानी थाना क्षेत्र में बीती 2 फरवरी को बालम सिंह धौनी, 19 मार्च को डॉ. रितु सिंह और 24 मार्च को आनंद सिंह बिष्ट के घर में चोरी हुई थी। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में पतंजलि प्रोटैक्स कॉस्टमेटिक से करीब 52 हजार का माल व दो अन्य स्थानों पर चोरियां हुई थीं। इस मामले में मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया। एक टीम सीसीटीवी खंगालने, दूसरी सर्विलांस और तीसरी टीम को चोरी की घटनाओं में शामिल रहे शातिरों की सुरागरसी में लगाया गया।

चोर गिरोह का खुलासा करते एसएसपी पंकज भट्ट, साथ में एसपी सिटी हरबंस सिंह।

दो सौ सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को एक संदिग्ध नीले रंग की कार दिखाई दी। इसी सुराग ने पुलिस की राह आसान कर दी और गिरोह से दो सदस्य रविवार को उस वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जब वे एक और वारदात को अंजाम देने के लिए निकले। इन्हें कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान सैय्यद मो. एहसान (28) निवासी खदरा थाना हसनगंज लखनऊ व गैंग का सरगना कासिम (22) निवासी भदेवा थाना थानगांव सीतापुर के रूप में हुई।
पुलिस ने इनके पास से 114 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी, 50 हजार कीमत का कॉस्मेटिक का सामान व अन्य चीजें बरामद की हैं।

एसएसपी ने टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में मुखानी थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, एसआई संजय कुमार, एसआई कृष्णा गिरी, का. नरेंद्र राणा, चंदन सिंह नेगी, जितेंद्र कुमार, विरेंद्र चौहान, ललित सती, इसरार नबी, इसरार अहमद व एसओजी टीम में एसओजी प्रभारी नंदन सिंह राव, किशन सिंह (सर्विलांस ), का. अनिल गिरी, त्रिलोक सिंह व अशोक रावत शामिल रहे।

संबंधित समाचार