नैनीताल: यातायात व्यवस्था बदलने से नगर पालिका की आय को झटका, पर्यटकों को राहत
नैनीताल, अमृत विचार। रविवार होने की वजह से सरोवर नगरी में पर्यटकों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। हालांकि इसके बावजूद लेक ब्रिज चुंगी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह चुंगी सैलानियों से ली जाती है। कलसिया पुल खराब होने की वजह से वाहनों का मार्ग बदल गया है। काठगोदाम में …
नैनीताल, अमृत विचार। रविवार होने की वजह से सरोवर नगरी में पर्यटकों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। हालांकि इसके बावजूद लेक ब्रिज चुंगी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह चुंगी सैलानियों से ली जाती है। कलसिया पुल खराब होने की वजह से वाहनों का मार्ग बदल गया है।
काठगोदाम में कलसिया पुल के जीर्णशीर्ण होने की वजह से वाहनों को कालाढुंगी के रास्ते भेजे जाने की वजह से वाहन हल्द्वानी या भवाली रोड की ओर से नगर में प्रवेश नहीं कर रहे हैं।

कालाढूंगी रोड पर चुंगी की व्यवस्था नहीं है। ठेकेदार के माध्यम से यह चुंगी नगर पालिका को मिलती थी। गर्मियों के दिनों में नैनीताल में वाहनों की संख्या काफी बढ़ जाने की वजह से इस चुंगी से नगर पालिका को रोजाना हजारों की आय होती थी। चुंगी ठेकेदार नरदेव शर्मा ने बताया कि नगर में सप्ताहांत पर भले मल्लीताल में वाहनों का जाम और भीड़ देखी जा रही है। लेकिन चुंगी से पहले जहां आम दिनों में 500 वाहन आते थे तो वहीं इस समय 40 फीसदी वाहन भी नहीं आ पा रहे हैं।
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नीरज जोशी ने कहा कि वह लंबे समय से नगर में जाम रहित आवागमन व्यवस्था के लिए कालाढूंगी सहित हर ओर से आने वाले वाहनों को हल्द्वानी व भवाली रोड से प्रवेश करने देने और कालाढूंगी रोड से बाहर किए जाने की बात कहते रहे हैं। इससे जाम की समस्या से निजात मिलती और साथ ही चुंगी के रूप में पूरा राजस्व भी मिलता।

उन्होंने नगर की चुंगी को लोअर मॉल रोड पर आगे स्थापित किए जाने पर भी आपत्ति जताई। कहा कि इससे शहर में और जाम लगेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर होता इसे यथावत रहने दिना जाता या इंडिया होटल के डायवर्जन पर लगाया जाता, जिससे जू रोड की ओर से जाने वाले या लौटने वाले वाहन वहीं से लौट सकते।
