हल्द्वानी: कुमाऊं में 25 मई को प्रवेश करेगी श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवप्रयाग से 11 मई को शुरू होने वाली भगवान श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा को लेकर रविवार को सत्यनारायण मंदिर हल्द्वानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रसाद नैथानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नैथानी ने बताया कि भगवान श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा शुरुआत के 15वें दिन 25 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवप्रयाग से 11 मई को शुरू होने वाली भगवान श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा को लेकर रविवार को सत्यनारायण मंदिर हल्द्वानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रसाद नैथानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नैथानी ने बताया कि भगवान श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा शुरुआत के 15वें दिन 25 मई को गढ़वाल मंडल के ग्वालदम से होकर कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में प्रवेश करेगी।

उन्होंने बताया कि बागेश्वर से यह यात्रा पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा होते हुए 20वें दिन 30 मई को हल्द्वानी पहुंचेगी। सत्यनारायण मंदिर में रात्रि विश्राम कर 31 मई की सुबह कालीचौड़ मंदिर गौलापार में दर्शन के लिए जाएगी। यहां से चोरगलिया, सितारगंज होते हुए रात्रि विश्राम शक्तिफार्म में होगा। एक जून को यात्रा किच्छा, लालकुआं, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर होते हुए रात्रि विश्राम जसपुर में करेगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य विश्व में शांति, भाईचारे और सब की सुरक्षा की भावना को लेकर उत्तराखंड के सभी मंदिरों के दर्शन कर देवी स्थानों के बारे में लोगों को बताना है।

यह यात्रा उत्तराखंड को हर प्रकार से मजबूत करने को हर साल निकाली जाती है। बैठक में पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, मां बाराही धाम देवीधुरा कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश नैनवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता खजान पांडे, महानगर अध्यक्ष राहुल छीमवाल, जगमोहन चिलवाल, केदार कुलड़िया, त्रिलोक अधिकारी, विपिन खोलिया, सरदार महेंद्र सिंह, सतनाम सिंह चटवाल, वीरेंद्र गुप्ता, विनोद कोरंगा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार