बरेली: परीक्षा प्रश्नपत्र अब 50 नहीं 100 अंकों का माना जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वर्तमान शैक्षिक सत्र में परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परिक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। 31 मार्च तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 1 से 8 तक की छात्रों की परीक्षा 22 से 26 मार्च तक आयोजित हुई थीं। इस बार सभी प्रश्नपत्रों का पूर्णांक 50 अंकों का रहा लेकिन शासन की ओर से …

बरेली, अमृत विचार। वर्तमान शैक्षिक सत्र में परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परिक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। 31 मार्च तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 1 से 8 तक की छात्रों की परीक्षा 22 से 26 मार्च तक आयोजित हुई थीं। इस बार सभी प्रश्नपत्रों का पूर्णांक 50 अंकों का रहा लेकिन शासन की ओर से अब सभी प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन में 100 अंकों को पूर्णांक मानते हुए परीक्षा परिणाम तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।

परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक व दो की मौखिक परीक्षाएं कराई गई थीं। इसके अलावा तीसरी से 8वीं तक की सभी परीक्षाएं लिखित हुई थीं। हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, संस्कृत, गृह शिल्प, कृषि विज्ञान, खेल व शारिरिक शिक्षा और कला विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया था।

कोविड संक्रमण के कारण नहीं हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा
शैक्षिक सत्र में कोविड महामारी के चलते कई महीनों तक स्कूलों को बंद करा दिया गया था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मासिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी नहीं हो सकी थीं। स्कूलों में सीधे वार्षिक परीक्षाएं कराई गई हैं। वार्षिक परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। विभागीय जानकारी के अनुसार परीक्षा में किसी भी छात्र की कक्षोन्नति नहीं रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वर्जन-
50 के बजाए प्रश्नपत्र का पूर्णांक 100 अंक माना जाए। इसके लिए सभी शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया है। सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाए इसके लिए भी कहा गया है।– विनय कुमार, बीएसए

संबंधित समाचार