बरेली: पति ने तलाक मांगा तो पत्नी ने रिपोर्ट लिखाई
बरेली, अमृत विचार। थाना इज्जतनगर की अवध विहार कॉलोनी निवासी एक शिक्षिका ने पति पर अश्लील मैसेज भेजने और तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिक्षिका ने बताया कि उसका पति से पारिवारिक वाद न्यायालय में चल रहा …
बरेली, अमृत विचार। थाना इज्जतनगर की अवध विहार कॉलोनी निवासी एक शिक्षिका ने पति पर अश्लील मैसेज भेजने और तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिक्षिका ने बताया कि उसका पति से पारिवारिक वाद न्यायालय में चल रहा है। पिछले कई दिनों से उसका पति विनोद जोशी उसे मोबाइल पर मैसेज भेजकर तलाक देने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह क्यारा ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय बारीनगला में सहायक अध्यापक है। उसका पति गंदे मैसेज भेजकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है।
आरोप है कि 11 मार्च को उसके मोबाइल पर पति ने मैसेज भेजा था, जिसमें उसने विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने के बारे में लिखा था। इससे भयभीत होकर वह 12 मार्च को विद्यालय नहीं गई। इन हरकतों से परेशान होकर उसने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
