बहराइच: नेपाल की न्यू स्पोर्ट्स एकेडमी को हराकर हरियाणा की टीम पहुंची फाइनल
रूपईडीहा/बहराइच। रूपईडीहा सीमा से सटे नेपाल के जिला बांके शहर नेपालगंज में आयोजित सागरमाथा सीमेंट प्रधानमंत्री महिला वॉलीबॉल कप टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए सेमीफाइनल में न्यू स्पोर्ट एकेडमी नेपाल को 3-1 के सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। बताते चलें कि भारतीय हरियाणा …
रूपईडीहा/बहराइच। रूपईडीहा सीमा से सटे नेपाल के जिला बांके शहर नेपालगंज में आयोजित सागरमाथा सीमेंट प्रधानमंत्री महिला वॉलीबॉल कप टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए सेमीफाइनल में न्यू स्पोर्ट एकेडमी नेपाल को 3-1 के सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
बताते चलें कि भारतीय हरियाणा स्पोर्ट्स क्लब का रविवार को तीसरा मैच था। जिसमें वह अभी तक अपराजित रही है। 28 मार्च को नेपालगंज के रंगशाला स्टेडियम में सागरमाथा सीमेंट प्रधानमंत्री महिला वॉलीबॉल कप टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। जिसमें भारतीय हरियाणा स्पोर्ट्स क्लब की टीम का सीधा मुकाबला नेपाल की टीम से होगा।

हरियाणा स्पोर्ट्स क्लब के कोच सुरेंद्र कुमार ने जीत के बाद प्रेस वार्ता में बताया कि हमारी टीम पूरी तरह से फाइनल के लिए तैयार है। हमारे खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं । तीन जीत मिलने के बाद टीम का कॉन्फिडेंस काफी अच्छा है जिसकी वजह से हम को फाइनल में मदद मिलेगी। साथ ही यह भी कहा कि अगर खिलाड़ियों का इसी तरह प्रदर्शन रहा तो फाइनल भी अवश्य जीतेंगे।
यह भी पढ़ें:-भाजपा ने पिछड़ों-दलितों के आरक्षण पर डाली डकैती : स्वामी प्रसाद मौर्य
