FIFA World Cup 2022 : 36 साल बाद कनाडा टीम का सपना पूरा, वर्ल्ड कप में बनाई जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोरंटो। कनाडा ने साइले लारिन, टाजोन बुकानन और जूनियर होइलेट के गोल की मदद से जमैका को 4-0 से हराकर 36 साल में पहली बार विश्व कप फुटबॉल में जगह बनाई। कनाडा इससे पहले केवल एक बार 1986 में विश्व कप में खेला था।  मिडफील्डर जोनाथन ओसोरियो ने कहा, ‘‘मेरे पास शब्द नहीं हैं। सपना …

टोरंटो। कनाडा ने साइले लारिन, टाजोन बुकानन और जूनियर होइलेट के गोल की मदद से जमैका को 4-0 से हराकर 36 साल में पहली बार विश्व कप फुटबॉल में जगह बनाई। कनाडा इससे पहले केवल एक बार 1986 में विश्व कप में खेला था।  मिडफील्डर जोनाथन ओसोरियो ने कहा, ‘‘मेरे पास शब्द नहीं हैं। सपना सच हो गया। हम सभी बचपन से इसका सपना देखते थे और कनाडाई होने के कारण यह असंभव था। आज असंभव हुआ। यह अविश्वसनीय अहसास है।’’

जमैका विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ से बाहर
कनाडा पिछले सप्ताह कोस्टारिका से 1-0 से हारने के कारण विश्व कप में जगह बनाने से चूक गया था। यह उसकी विश्व कप क्वालीफाईंग में छह जीत के बाद पहली हार थी। जमैका के खिलाफ कनाडा टीम ने हालांकि शुरू से दबदबा बनाये रखा और आसान जीत हासिल की। जमैका पहले ही विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है।

मैच में दागे गए चार गोल
जमैका के खिलाफ मैच में कनाडाई टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा था। मैच का पहला गोल साइले लारिन ने 13वें मिनट में दागा था। इसके बाद टाजोन बुकानन ने 44वें मिनट में दूसरा गोल दागते हुए टीम को हाफटाइम में 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में कनाडा के लिए तीसरा गोल जूनियर होइलेट ने 82वें मिनट में दागा। चौथा आत्मघाती गोल रहा, जो जमैका के ही प्लेयर एड्रियन मारियप्पा ने अपने गोलपोस्ट में दागा। यह 88वें मिनट में गोल आया।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : मुंबई इंडियंस को डबल झटका, दिल्ली से हार के बाद रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख का जुर्माना, जानें क्यों

संबंधित समाचार