उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, पब्लिक स्कूल संचालक की पत्नी की मौत
पिथौरागढ़, अमृत विचार। सोमवार सुबह क्षतिग्रस्त मार्ग पर मोड़ काटने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिथौरागढ़ के जगदंबा कॉलोनी निवासी हिमालय पब्लिक स्कूल के संचालक हीरा सिंह खाती गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी जानकी खाती की मौत हो गई। झूणी मलान से पिथौरागढ़ …
पिथौरागढ़, अमृत विचार। सोमवार सुबह क्षतिग्रस्त मार्ग पर मोड़ काटने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिथौरागढ़ के जगदंबा कॉलोनी निवासी हिमालय पब्लिक स्कूल के संचालक हीरा सिंह खाती गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी जानकी खाती की मौत हो गई। झूणी मलान से पिथौरागढ़ आते समय उनकी कार (यूके 05बी 1490) झूणी मलान मार्ग पर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा झूणी मलान मार्ग पर एक मोड़ पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहन अधिक काटने के दौरान हुआ। एसडीआरएफ के जवानों ने घायल हीरा सिंह खाती को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया है।
