मुरादाबाद : अब मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पर बैठकर स्वरोजगार करेंगे दिव्यांग, जल्द किया जाएगा लाभांवित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दिव्यांगों के लिए राहत भरी खबर है। दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। विकास भवन में 51 दिव्यांगजनों के लिए ट्राई साइकिल का कोट पहुंच गया है। फिलहाल मकेनिक्स द्वारा उन्हें तैयार किया जा रहा है। अप्रैल महीने में दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल से लाभांवित …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दिव्यांगों के लिए राहत भरी खबर है। दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। विकास भवन में 51 दिव्यांगजनों के लिए ट्राई साइकिल का कोट पहुंच गया है। फिलहाल मकेनिक्स द्वारा उन्हें तैयार किया जा रहा है। अप्रैल महीने में दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल से लाभांवित किया जाएगा। अधिकारी का दावा है कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पर बैठक स्वरोजगार कर सकेंगे।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल से लाभांवित करने की घोषणा की थी। आदेशानुसार पोर्टल पर वहीं दिव्यांग जो मस्कुलर डाइस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रलपाल्सी, हैमिपेलिजिया से ग्रसित हों, उनकी दृष्टि और मानसिक स्थिति अच्छी हो। उनके पास सीएमओ का 80 प्रतिशत या उससे अधिक की दिव्यांगता का प्रमाण पत्र हो, वे आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा आवेदक के पास यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड होना चाहिए।80 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगों के आवेदन मांगे गए। इसमें 75 दिव्यांगों के आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद तीन सदस्यीय टीम की निगरानी में दिव्यांगों का प्रशिक्षण लिया गया। जिसमें 51 दिव्यांग पात्र पाए गए। बताया कि जैम पोर्टल से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की खरीद की गई है। जोकि प्रति मोटराइज्ड ट्राई साइकिल 44 हजार रूपये की है।

खास बात ये है कि मोटराइज्ट ट्राई साइकिल बैट्री से चलेगी, जिसमें चार्जर भी लगा होगा। इसके जरिए दिव्यांग व्यक्ति अपने घर पर बिजली से बैट्री को चार्ज कर सकेगा। दो से तीन घंटे में बैट्री चार्ज हो जाएगी और एक बार में 25 से 30 किलोमीटर तक चल सकेगी। कंपनी द्वारा एक साल की गारंटी दी गई है। इसके अलावा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल में पीछे बॉक्स रखा गया है। इसमें सामान रखकर दिव्यांग 25 से 30 किलोमीटर पहुंचकर रोजगार कर सकते है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : हेलमेट लगाना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं शहर के बाइक सवार, सड़क दुर्घटना के कारण हर साल बढ़ रहा मौत का ग्राफ

संबंधित समाचार