Lakme Fashion Week में Ananya Panday ने पर्पल ड्रेस में लूटी महफिल, देखें फोटो
मुंबई। दिल्ली में हुए Lakme Fashion Week में कई डिजाइनर्स ने अपने शानदार डिजाइन पेश किए और इन डिजाइनर्स के आउटफिट में बॉलीवुड सेलेब्स ने जलवे बिखेरे। उन्हीं में से एक बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा अनन्या पांडे ने अपने ग्लैमरस अंदाज से पूरी महफिल लूट ली। स्टनिंग लुक में अनन्या के फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म …
मुंबई। दिल्ली में हुए Lakme Fashion Week में कई डिजाइनर्स ने अपने शानदार डिजाइन पेश किए और इन डिजाइनर्स के आउटफिट में बॉलीवुड सेलेब्स ने जलवे बिखेरे। उन्हीं में से एक बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा अनन्या पांडे ने अपने ग्लैमरस अंदाज से पूरी महफिल लूट ली।
स्टनिंग लुक में अनन्या के फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं। लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अनन्या पांडे ने डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के कलेक्शन को पेश किया। उन्होंने अपने लुक को पर्पल शिमरी हील्स, पर्पल आई मेकअप और खुले हुए बालों के साथ कम्प्लीट किया था।

अनन्या पांडे Falguni Shane Peacock के लिए शो स्टॉपर बनीं। अनन्या का लुक इतना स्टनिंग रहा कि देखने वालों की नजरें उनपर ही थमीं रह गईं।

शो स्टॉपर बनीं अनन्या पांडे ने पर्पल कलर की स्ट्रैप्लेस शॉर्ट स्टनिंग ड्रेस पहनी। अनन्या की शॉर्ट ड्रेस की बैकसाइड पर लंबी टेल भी है, जो उनकी ड्रेस में ग्लैमर का तड़का एड कर रही है।

