नैनीताल: सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से पहले चालान के लिए रखें अलग बजट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सीजन के दौरान पार्किंग फुल होने के कारण पर्यटक सड़क के किनारे ही वाहन पार्क कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला दिया है। बीते दो दिनों में 60 से ज्यादा वाहन चालकों का चालान कर दिया है। मालूम हो कि नैनीताल में इन दिनों पर्यटक बड़ी संख्या …

नैनीताल, अमृत विचार। सीजन के दौरान पार्किंग फुल होने के कारण पर्यटक सड़क के किनारे ही वाहन पार्क कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला दिया है। बीते दो दिनों में 60 से ज्यादा वाहन चालकों का चालान कर दिया है।

मालूम हो कि नैनीताल में इन दिनों पर्यटक बड़ी संख्या में नैनीताल पहुंच रहे हैं। सड़कों में वाहन पार्क होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पुलिस ने अभियान चलाते हुए नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनो में जैमर लगाकर वाहन स्वामियों के खिलाफ चालानी प्रक्रिया शुरु कर दी है।

इस दौरान कई वाहन स्वामी पुलिस से उलझ रहे हैं, लेकिन पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसएसआई जगबीर सिंह ने बताया कि बीते दो दिनों में मल्लीताल क्षेत्र में सड़कों किनारे गाड़ी खड़ी करने पर 40 लोगों के खिलाफ कारवाई की गई है। वहीं, तल्लीताल थाने के एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि तल्लीताल क्षेत्र में भी 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

संबंधित समाचार