बरेली: तेज रफ्तार ईको ट्रैक्टर में घुसी, चालक समेत तीन यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को बरेली से बदायूं की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ईको कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चालक समेत करीब तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने मशक्कत के बाद …

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को बरेली से बदायूं की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ईको कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चालक समेत करीब तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने मशक्कत के बाद ईको को साइड में कराकर जाम को खुलवाया।

देवचरा पर हुआ था हादसा
दरअसल, यह हादसा बरेली बदायूं रोड पर देवचरा में हुआ। यात्रियों की माने तो ईको चालक तेज गति से कार चला रहा था। यात्रियों ने उससे गाड़ी को हल्के चलाने के लिए भी कहा मगर उसने नहीं सुना। इसी बीच पेट्रोल पम्प की ओर मुड़ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से ईको जा घुसी। जिससे उसके आगे का पूरा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही चालक को भी गंभीर चोट लगी। इतना ही नहीं, ईको में सवार यात्रियों को भी चोटे लगी है। हालांकि बाद में पुलिस ने किसी तरह से ईको को साइड कराकर रास्ता खुलवाया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: महाराजा अग्रसेन कॉलेज में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 71 छात्र-छात्राओं का चयन

संबंधित समाचार