अमरोहा : भाई के स्थान पर बोर्ड परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया
हसनपुर,अमरोहा ,अमृत विचार। छोटे भाई के स्थान पर हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे युवक को चेकिंग टीम ने दबोच लिया। छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतोली निवासी उवैस अली पुत्र जाहिद सैफी सूरज इंटर कॉलेज रुखालू में कक्षा 10 का छात्र है। इस कॉलेज का सेंटर …
हसनपुर,अमरोहा ,अमृत विचार। छोटे भाई के स्थान पर हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे युवक को चेकिंग टीम ने दबोच लिया। छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतोली निवासी उवैस अली पुत्र जाहिद सैफी सूरज इंटर कॉलेज रुखालू में कक्षा 10 का छात्र है। इस कॉलेज का सेंटर लाला सत्य प्रकाश लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज में आया है।
सोमवार को चित्रकला की परीक्षा दे रहे छात्रों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान परीक्षा दे रहे एक छात्र पर चैकिंग करने वाली टीम को शक हो गया। उन्होंने जब छात्र से पूछा तो उसने बताया कि वह अपने भाई उवैस अली के स्थान पर परीक्षा देने आया है। उसका नाम बिलाल अली है। छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहे छात्र को पकड़कर कॉलेज स्टाफ ने पुलिस के हवाले कर दिया।
लाला सत्य प्रकाश लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रज गोपाल यादव द्वारा आरोपी छात्र के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी गई। कोतवाली में तैनात वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर संजीव मलिक द्वारा बताया गया तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
