बरेली: सुभाषनगर व सिकलापुर में 14 दुकानें सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व नगर निगम का टैक्स विभाग सक्रिय हो गया है। जोन दो की टीम ने सोमवार को बदायूं रोड सिकलापुर में 14 दुकानें सील की। इन पर 10.80 लाख का बकाया था। राजस्व निरीक्षक अनुज गौड़ के नेतृत्व में बदायूं रोड पर चार दुकानें सील की गईं। …

बरेली, अमृत विचार। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व नगर निगम का टैक्स विभाग सक्रिय हो गया है। जोन दो की टीम ने सोमवार को बदायूं रोड सिकलापुर में 14 दुकानें सील की। इन पर 10.80 लाख का बकाया था। राजस्व निरीक्षक अनुज गौड़ के नेतृत्व में बदायूं रोड पर चार दुकानें सील की गईं। इन पर 4.53 लाख का बकाया था।

सिकलापुर में 3 लाख 80 हजार बकाये पर 6 दुकानें सील की गईं। यहीं पर नर्सिग होम के आगे बने मार्केट की चार दुकानों को सील किया गया। इन पर 2.50 लाख रुपया बकाया था। बदायूं रोड पर एक दुकान के बकायेदार ने मौके पर ही डेढ़ लाख का चेक दिया। इससे उसकी दुकान की सील खोल दी गई।

ये भी पढ़ें-

बरेली: उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष बने आरसी पंत

संबंधित समाचार