बीरभूम हिंसा: कल PM Modi के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे बंगाल के BJP सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बंगाल से जुड़े बीजेपी सांसदों ने जमकर ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बीजेपी विधायकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए सांसदों ने केंद्र सरकार से कार्रवाई करने की भी मांग की। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा के बाद से राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच …

नई दिल्ली। बंगाल से जुड़े बीजेपी सांसदों ने जमकर ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बीजेपी विधायकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए सांसदों ने केंद्र सरकार से कार्रवाई करने की भी मांग की। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा के बाद से राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच जंग छिड़ी हुई है।

कल इस मामले को लेकर बंगाल विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ और दोनों पार्टी के विधायकों के बीच हाथापाई भी हुई। बंगाल की ताजा स्थिति को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल बीजेपी के सांसदों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि कल पीएम मोदी ने सभी सासंदों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया है।

ये भी पढ़ें- भारत बंद का आज दूसरा दिन, देशभर में दिख रहा बंद का असर

संबंधित समाचार