पुरानी सरकार में चार करोड़ फर्जी नामों से राशन लूटा जा रहा था: पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिना किसी का नाम लिए देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर चार करोड़ फर्जी नामों से राशन लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने ये लूट बंद कर दी, इसलिए लूट के जिम्मेदार लोगों में तिलमिलाहट है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार ने …

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिना किसी का नाम लिए देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर चार करोड़ फर्जी नामों से राशन लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने ये लूट बंद कर दी, इसलिए लूट के जिम्मेदार लोगों में तिलमिलाहट है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार ने सबसे बड़ी महामारी के दौर में भी गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि अब तक इस संंबंध में दो लाख 60 हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है और आने वाले समय में 80 हजार करोड़ रुपए और खर्च होंगे।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें, जो जनता की कमाई से अपनी तिजोरी भरती थीं, वो अब झूठ फैला रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकार में चार करोड़ फर्जी नामों से राशन उठा कर पिछले रास्ते से बाजार में बेच दिया जाता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में नई सरकार बनने के बाद इन चार करोड़ फर्जी नामों को खोज कर राशन की सूची में से हटाया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने राशन की चोरी को रोकने के लिए दुकानों में आधुनिक मशीनें लगवाईं, लेकिन विरेाधियों ने झूठ फैलाकर उसे भी रोकने का प्रयास किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब की सरकार ने ये फर्जी खेल बंद करवा दिया, इसीलिए विरोधी तिलमिला रहे हैं। पीएम मोदी आज बुंदेलखंड अंचल में शामिल मध्य प्रदेश के छतरपुर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत करीब साढ़े पांच लाख परिवारों के ‘गृह प्रवेशम्’ कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें-

चंडीगढ़ हमारे लिए भावनात्मक मुद्दा, इसे पंजाब के अधीन किया जाए: हरसिमरत कौर

 

 

 

संबंधित समाचार