दीपिका पादुकोण ने इंटरनेशनल अवॉर्ड किया अपने नाम, ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से हुईं सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। दीपिका को मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए अवॉर्ड दिया गया है। अवॉर्ड लेने जाते वक्त वो थोड़ी सी नर्वस दिखीं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। View this post on Instagram A post …

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। दीपिका को मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए अवॉर्ड दिया गया है। अवॉर्ड लेने जाते वक्त वो थोड़ी सी नर्वस दिखीं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

 

दीपिका पादुकोण के जीवन में एक ऐसा समय भी आया था जब वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। दीपिका ने न सिर्फ खुद को डिप्रेशन से बचाया बल्कि मेंटल हेल्थ की फील्ड में काफी काम भी किया। दीपिका को इसी हिम्मत और साहस के लिए ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अवॉर्ड जीतने की खुशी जाहिर की। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, “मुझे लगता है कि सोमवार की शुरूआत करने के लिए इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता।’ इसके साथ ही उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए ‘टाइम’ को टैग भी किया।

दीपिका पादुकोण डिप्रेशन से जूझ रहे दूसरे लोगों की मदद करती हैं, जिसके लिए उन्होंने एक मेंटल हेल्थ फाउंडेशन भी शुरू किया।जिसका नाम ‘लिव लव लाफ फाउंडेशन’ है। ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से दुनिया के 100 उन चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया गया है जो अपनी पहचान का इस्तेमाल एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए कर रहे हैं।

पढ़ें- ICC Women’s World Cup : ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ा झटका, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से बाहर हुईं स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी

संबंधित समाचार