मेरठ: तनाव के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक 22 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। युवक अभी हाल फिलहाल में ही नेवी की ट्रेनिंग से लौटा था। जानकारी के मुताबिक युवक का शव पावली खास स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। फिलहाल इसके पीछे की वजह तनाव माना …
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक 22 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। युवक अभी हाल फिलहाल में ही नेवी की ट्रेनिंग से लौटा था। जानकारी के मुताबिक युवक का शव पावली खास स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। फिलहाल इसके पीछे की वजह तनाव माना जा रहा है। वहीं जीआरपी ने मृतक की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी।
मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने दो दिन पहले मां को फोन किया था और कहा था कि वह मुंबई में है। फिलहाल पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। मृगांश धंजू गांव का निवासी हरि दर्शन का बेटा था। बताया जा रहा है कि छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करके वह यहां पहुंचा। उसे 10 अप्रैल को फिर से जाना था। चार दिन पहले ही वह घर से गया था। दो दिन पहले ही मां के पास फोन कर बताया कि वह मुंबई में है।
रविवार रात दो बजे जीआरपी की ओर से पिता को उसका शव मिलने की सूचना दी गई है। पहले कंकरखेड़ा पुलिस ने पहुंची, बाद में जीआरपी ने पहुंचकर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी जेब से पिता का एटीएम कार्ड, तीन रुपये और पैन कार्ड मिला है। परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मृगांश ने यह कदम क्यों उठाया। सोमवार शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें:-महिला और पुरुष टीमों की पुरस्कार राशि के अंतर को कम करने पर विचार कर रहा आईसीसी
