रुद्रपुर: तीन करोड़ 97 लाख रुपये से खरीदे जायेंगे बैग व जूते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलेभर के 985 प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों के स्कूल बैग और जूते खरीदने के लिए तीन करोड़ 97 लाख 29 हजार रुपये का बजट जारी किया है। सभी विद्यार्थियों के खाते में यह राशि भेजी जानी शुरू हो गई है। जिले में 785 प्राथमिक स्कूलों में 63 हजार 860 …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलेभर के 985 प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों के स्कूल बैग और जूते खरीदने के लिए तीन करोड़ 97 लाख 29 हजार रुपये का बजट जारी किया है। सभी विद्यार्थियों के खाते में यह राशि भेजी जानी शुरू हो गई है।

जिले में 785 प्राथमिक स्कूलों में 63 हजार 860 विद्यार्थी हैं जबकि दो सौ जूनियर हाईस्कूल में 42 हजार 40 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के लिए 318 रुपये की दर से दो करोड़ 30 लाख सात हजार 480 रुपये का बजट मिला है। जबकि जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए 462 रुपये की दर से एक करोड़ 94 लाख 22 हजार 480 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। जिले के सभी प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूल बैग व जूते खरीदने के लिए लिए उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

जिलेभर के सभी प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों को स्कूल बैग व जूते खरीदने के लिए उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजने का कार्य शुरू हो गया है।
-अशोक कुमार सिंह,
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक

संबंधित समाचार