संभल : खनन करते कटर मशीन, चार ट्रैक्टर ट्राली पकड़ीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली, अमृत विचार। ऐचोडा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव के जंगल में कटर मशीन से ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर खनन अधिकारी स्थानीय पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर खनन माफिया मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक मिट्टी कटर मशीन, चार …

संभल/असमोली, अमृत विचार। ऐचोडा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव के जंगल में कटर मशीन से ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर खनन अधिकारी स्थानीय पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर खनन माफिया मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक मिट्टी कटर मशीन, चार ट्रैक्टर ट्राली को मौके से पकड़कर सीज कर दिया।

सोमवार को बहजोई कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने खनन अधिकारी सोमेंद्र कुमार तिवारी को जनपद में अवैध खनन रोकने के सख्त निर्देश दिए थे। मंगलवार को तड़के ही मुखबिर ने खनन अधिकारी को ऐचोडा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव गौजनी मिलक के जंगल में हो रहे अवैध खनन की सूचना दी। खनन माफिया मिट्टी कटर मशीन से मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली में भरकर अवैध खनन करने की सूचना दी।

सूचना मिलने पर खनन अधिकारी स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। खनन अधिकारी और पुलिस ने जंगल में मौके पर पहुंचकर देखा तो कटर मशीन ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्राली में मिट्टी भर रही थी। एक ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी से भरी और दो ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी भरने के इंतजार में खाली खड़ी थी।

खनन अधिकारी और पुलिस के देखकर खनन माफिया में हड़कंप मच गया और चार ट्रैक्टर ट्राली और मिट्टी कटर मशीन को वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस कटर मशीन और एक भरा, एक आधा भरा हुआ व दो खाली ट्रैक्टर को लेकर थाना आ गई और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर सीज कर दिया।

संबंधित समाचार