रुद्रपुर: महिला ने दारोगा पर लगाया हाथापाई का आरोप
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप की रहने वाली एक महिला ने थाने के दारोगा पर हाथापाई और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मामले की जांच सीओ को …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप की रहने वाली एक महिला ने थाने के दारोगा पर हाथापाई और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंप दी है।
शिवनगर की रहने वाली गीता का कहना था सरकारी नल में पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामले में समझौता शुरू हो गया था। जिसके लिए ट्रांजिट कैप थाने में समझौता होने की सहमति बनी। 27 मार्च की सुबह 11 बजे इसी समझौते को लेकर वह कुछ महिलाओं के साथ थाने पहुंची। महिलाओं से बातचीत करने के दौरान दरोगा आते ही अभद्रता करने लगा।
महिलाओं के सामने ही हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट का कारण पूछने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसको लेकर महिलाओं के साथ पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सीओ सदर को मामले की जांच सौप दी है।
