उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी, देखें किसे कौन सा विभाग मिला
देहरादून, अमृत विचार। विधानसभा सत्र के पहले दिन लेखानुदान पेश करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दोबारा मिली है। सुबोध उनियाल को वन विभाग और प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त मंत्री बनाया गया है। धन …
देहरादून, अमृत विचार। विधानसभा सत्र के पहले दिन लेखानुदान पेश करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया।
जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दोबारा मिली है। सुबोध उनियाल को वन विभाग और प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त मंत्री बनाया गया है। धन सिंह रावत को स्वास्थ्य के साथ विद्यालय शिक्षा की भी जिम्मेदारी मिली है। गणेश जोशी को कृषि विभाग, रेखा आर्या को खेल और युवा कल्याण मंत्री बनाया गया है। चंदनराम दास को परिवहन विभाग और सौरभ बहुगुणा को गन्ना विकास मंत्री बनाया गया है। जबकि सीएम धामी ने अपने पास 23 विभाग रखे हैं।
देखें लिस्ट:




