रायबरेली: सीवर टैंक में दम घुटने से मरने वालों के परिजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मंगलवार को सीवर टैंक में काम करते समय दम घुटने से मरने वाले दो श्रमिकों के आश्रितों को फिलहाल दस दस लाख की आर्थिक सहायता दी गई है। यह  मुख्य कार्यदाई संस्था द्वारा दी गई है। ज्ञात हो कि मंगलवार की दोपहर शहर के मनिका सिनेमा रोड पर अमृत योजना के तहत सीवर की …

रायबरेली। मंगलवार को सीवर टैंक में काम करते समय दम घुटने से मरने वाले दो श्रमिकों के आश्रितों को फिलहाल दस दस लाख की आर्थिक सहायता दी गई है। यह  मुख्य कार्यदाई संस्था द्वारा दी गई है।

ज्ञात हो कि मंगलवार की दोपहर शहर के मनिका सिनेमा रोड पर अमृत योजना के तहत सीवर की सफाई का काम करते समय श्रमिक योगेश कुमार निवासी राजाखेड़ा, धौलपुर राजस्थान और सुपरवाइजर संजीव कुमार निवासी वृंदावन मथुरा की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई थी। इस मामले में कार्यदाई एजेंसी और अवर अभियंता समेत पांच के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

बुधवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की फटकार के बाद मृतक आश्रितों को पहली आर्थिक मदद की किस्त दी गई है। इस मामले में शासन द्वारा भी मदद देने की प्रक्रिया चल रही है।

पढ़ें-मायावती ने अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना, बोलीं-‘विदेश दौरों को विकास कहकर कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश’

संबंधित समाचार