Pakistan Political Crisis : सियासी उठापटक के बीच पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी का बयान- इस्तीफा नहीं देंगे इमरान खान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चल रहे सियासी संकट के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान आज देश को संबोधित करने वाले हैं। विपक्ष उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है, जिस पर 31 मार्च से चर्चा होनी है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख राशिद ने कहा कि एक आपात इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है, जिसके बाद …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चल रहे सियासी संकट के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान आज देश को संबोधित करने वाले हैं। विपक्ष उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है, जिस पर 31 मार्च से चर्चा होनी है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख राशिद ने कहा कि एक आपात इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है, जिसके बाद पाक पीएम देश को संबोधित करेंगे। वहीं उनके संबोधन से पहले पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि इमरान खान इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीएम इमरान ‘आखिरी गेंद तक लड़ेंगे’।
इमरान खान के राष्ट्र को संबोधन करने का ऐलान ऐसे वक्त पर आया, जब फ्लोर टेस्ट से पहले उन्हें बड़ा झटका लगा है। दरअसल, MQM के दो मंत्रियों ने इमरान की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। MQM इमरान खान की सरकार में सहयोगी पार्टी थी, लेकिन बुधवार को ही MQM ने विपक्षी पार्टियों से समझौता कर लिया।
आपको बता दें पाकिस्तान असेंबली में 342 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 172 सदस्य होने जरूरी हैं। MQM के इमरान खान का साथ छोड़ने के बाद विपक्ष के पास 177 सदस्यों का समर्थन हो जाएगा। जबकि इमरान खान के पास 164 सदस्यों का समर्थन रह जाएगा। विपक्ष को इमरान खान की सरकार गिराने के लिए सिर्फ 172 सदस्यों की जरुरत है. जो अब संभव होता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान : इमरान खान ने गंवाया बहुमत, एक और सहयोगी दल ने थामा विपक्ष का दामन
