हल्द्वानी: मतदान करने गया, पर लौटकर नहीं आया
हल्द्वानी, अमृत विचार। मतदान करने के लिए हल्द्वानी से उत्तर प्रदेश गया व्यक्ति लौट कर हल्द्वानी नहीं आया। उसे लापता हुए एक महीने से अधिक का वक्त गुजर चुका है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से दौलतपुर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मतदान करने के लिए हल्द्वानी से उत्तर प्रदेश गया व्यक्ति लौट कर हल्द्वानी नहीं आया। उसे लापता हुए एक महीने से अधिक का वक्त गुजर चुका है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से दौलतपुर कलौर पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी तोता राम (45) पुत्र राम भरोसे यहां ट्रांसपोर्ट नगर में काम करते थे। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी व पांच बच्चे हैं, जो पीलीभीत में ही रहते हैं। तोता राम के बेटे राजेंद्र कुमार ने बताया कि बीती 22 फरवरी को पीलीभीत में विधानसभा के चुनाव थे।
इससे दो दिन पहले तोता राम का फोन आया था और कहा था कि वह मतदान करने के लिए 22 फरवरी को पीलीभीत आएंगे। तोता राम हल्द्वानी से तो निकल गए, लेकिन न अपने घर पहुंचे और न ही मतदान किया। घरवाले में भी कुछ दिन बेफिक्र रहे, लेकिन जब हफ्ता गुजर गया तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। तोता राम का मोबाइल बंद है और उनका कहीं पता नहीं। जिसके बाद बड़े बेटे राजेश ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
