बाराबंकी: घर से जेवर व नकदी लेकर फरार हुई बहू, सास ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। सास ससुर और पति के घर से बाहर जाते ही बहू जेवर व नगदी लेकर मायके फरार हो गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से करके न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली कस्बा बदोसराय निवासी सफीकुननिशा पत्नी रसीद ने बताया कि उसकी बहू सैयदा अपनी मां मोहसिना व खालाजाद बहन की साजिश से मंगलवार को …

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। सास ससुर और पति के घर से बाहर जाते ही बहू जेवर व नगदी लेकर मायके फरार हो गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से करके न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली कस्बा बदोसराय निवासी सफीकुननिशा पत्नी रसीद ने बताया कि उसकी बहू सैयदा अपनी मां मोहसिना व खालाजाद बहन की साजिश से मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे घर के जेवर व 10 हजार रूपये नगद लेकर मायके ग्राम भटगवा थाना गौरीगंज जिला अमेठी भाग गई है।

पीड़िता ने बताया जब उसकी बहू घर से भागी है। उस समय घर पर उसकी दो छोटी-छोटी लड़कियां ही थी। वह और उसका पति तथा बेटा एक शादी में मजदूरी करने गए हुए थे। घर लौटने पर पता चला कि उसकी बहू भाग गई है। तब उसके मायके फोन किया गया तो उसकी मां फोन पर ही गाली गलौज करने लगी और कहा कि खाना कपड़ा दोगे नहीं तो यही होगा। किसी फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे।

यह भी पढ़ें:-काशीपुर: दहेज में 20 लाख और कार नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

संबंधित समाचार