बरेली के नकली रसगुल्लों की उत्तराखंड में सप्लाई, पुलिस ने पकड़े 6 क्विंटल नकली रसगुल्ले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने बुधवार देर रात एक ईको वैन में 6 क्विंटल नकली मावा के बने हुए रसगुल्ले पकड़े। दो आरोपी इन रसगुल्लों को लेकर उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहे थे। वहीं पर इन रसगुल्लों को बेचा जाता। मगर पुलिस ने इन्हें वहां पहुंचने से पहले ही पकड़ …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने बुधवार देर रात एक ईको वैन में 6 क्विंटल नकली मावा के बने हुए रसगुल्ले पकड़े। दो आरोपी इन रसगुल्लों को लेकर उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहे थे। वहीं पर इन रसगुल्लों को बेचा जाता। मगर पुलिस ने इन्हें वहां पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एफएसडीए की टीम को भी मौके पर बुला लिया और सेंपल एकत्र करा दिए। जिसके बाद अब पुलिस दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर रही है।

नवाबगंज में चेकिंग देख छिप गए थे आरोपी
दरअसल, नवाबगंज पुलिस देर रात ईदगाह के पास चैकिंग कर रही थी। उसकी बीच बरेली की तरफ से आ रही एक ईको गाड़ी अंधेरे में छिपकर खड़ी हुई थी। पुलिस की नजर जब उस वैन पर पड़ी तो पास जाकर देखा। तो उसमें दो युवक बैठे हुए थे। पूछने पर पता चला कि उसमें एक युवक का नाम अनिल गुप्ता है वह मूल रूप से उत्तराखंड के खटीमा का रहने वाला है। जबकि दूसरे का नाम अनमोल गुप्ता है। वह शाहजहांपुर के गड़िया रंगीन का रहने वाला है।

दोनों से गाड़ी अंधेरे में लगाने का कारण पूछा तो वह कुछ स्पष्ट जबाव नहीं दे सके। जिसके बाद पुलिस ने ईको में झांककर देखा तो उसमें कई कनस्तरों में रसगुल्ले भरे हुए थे। पुलिस ने सख्ती के साथ पूछा तो उन्होंने बताया कि वह रसगुल्ले नकली है। जिन्हें वह उत्तराखंड के खटीमा लेकर जा रहे है। पुलिस ने सभी रसगुल्लों के साथ वैन भी जब्त कर ली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली के कुतुबखाना से रसगुल्ले लाने की कही बात
पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछा कि वह यह रसगुल्ले कहां से लेकर आए तो उन्होंने बताया कि वह यह रसगुल्ले सस्ते दामों पर बरेली के कुतुबखाना से लेकर आए है। वहां की एक दुकान से उनका टाईअप है। वह सस्ते दामों में उन्हें रसगुल्ले उपलब्ध कराता है। जिन्हें वह उत्तराखंड ले जाकर बेचते है। जिसके बाद पुलिस ने एफएसडीए की टीम को यह सूचना दी तो गुरुवार को एफएसडीए की टीम ने कुतुबखाना में उस दुकान पर भी छापेमारी कर सेंपल एकत्र किए है।

100 रुपए किलो खरीदते हैं, 280 में बेचते हैं
दोनों आरोपियों से जब पुलिस ने और पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह बरेली से 100 रुपए किलो में रसगुल्ले खरीदते हैं और उन्हें उत्तराखंड में ले जाकर 250 से 280 रुपए किलो तक में बेचते हैं। जिससे उन्हें काफी मोटा मुनाफा होता है। यहां तक की उन्होंने यह भी बताया कि जहां से वह रसगुल्ले खरीदते हैं वहां पर कैमिकल से बहुत जल्द रसगुल्ले तैयार कर दिए जाते हैं।

पुलिस ने जब्त किए 30 कनस्तर
नवाबगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने ईको गाड़ी से कुल 30 कनस्तर जब्त किए है। एक कनस्तर में 20 किलो रसगुल्ले हैं। इस हिसाब से कुल करीब 6 क्विंटल रसगुल्ले उन्होंने जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: रेलवे क्रासिंग के पास बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से कटे कई पशु

संबंधित समाचार