काठगोदाम में सड़क किनारे मिला ग्रामीण का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम क्षेत्र में एक अधेड़ का शव सड़क के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह घायल अवस्था में दिखे अधेड़ को लोगों ने अचेत समझकर एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम क्षेत्र में एक अधेड़ का शव सड़क के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह घायल अवस्था में दिखे अधेड़ को लोगों ने अचेत समझकर एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के मुताबिक, ज्योलीकोट के गांजा गांव निवासी किशन सिंह (52) पुत्र गोपाल सिंह बुधवार रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। काठगोदाम क्षेत्र में सड़क के किनारे लोगों ने जब घायल अवस्था में उन्हें देखा तो एंबुलेंस 108 से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शरीर पर लगी चोटों के चलते प्रथम दृष्टया हादसे के कारण किशन सिंह की मौत होना माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि किसी वाहन की टक्कर से वह चोटिल हुए लग रहे हैं और गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार