उत्तराखंड: आशुलिपिक और वैयक्तिक सहायक परीक्षा में सफल 110 अभ्यर्थियों की सूची जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे समय से आशुलिपिक और वैयक्तिक सहायक परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 162 पदों के लिए आयोजित की गयी लिखित और टंकण परीक्षा के बाद 110 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। जल्द ही इन सभी अभ्यर्थियों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे समय से आशुलिपिक और वैयक्तिक सहायक परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 162 पदों के लिए आयोजित की गयी लिखित और टंकण परीक्षा के बाद 110 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। जल्द ही इन सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिये आयोग में बुलाया जाएगा।
आयोग द्वारा 16 और 17 मार्च 2021 को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में तीन पालियों में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया था। लिखित परीक्षा के बाद आशुलेखन और टंकण परीक्षा का आयोजन किया गया। आयोग की ओर से यह भी अपील की गयी है कि यदि कोई अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज करवाना चाहता है तो वह अधिसूचना जारी होने के 15 दिन के भीतर करवा लें, इसके बाद आने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन के लिये उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही तिथि घोषित करेगा।
16 और 17 मार्च 2021 को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक की परीक्षा आयोजित करवाई गयी थी। 162 पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा में 110 अभ्यर्थियों को अभी तक सफल घोषित किया गया है। अन्य पदों को भरने के लिए आयोग जल्द वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों आशुलिपिक और टंकण परीक्षा के लिए बुलाएगा। – संतोष बडोनी, सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
