कन्नौज: परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों की गुटबाजी से गुस्साए ग्रामीणों ने डाला ताला, पुलिस ने खुलवाया
तिर्वा/कन्नौज। परिषदीय विद्यालय में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के बीच गुटबाजी का मामला सामने आया है। इसके चलते स्कूल में पठन पाठन प्रभावित हो गया। बच्चों की पढ़ाई चौपट होते देख गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह पहुंचकर स्कूल में ताला डाला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल का ताला खुलवाया। जानकारी पर पहुंचीं बीएसए ने …
तिर्वा/कन्नौज। परिषदीय विद्यालय में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के बीच गुटबाजी का मामला सामने आया है। इसके चलते स्कूल में पठन पाठन प्रभावित हो गया। बच्चों की पढ़ाई चौपट होते देख गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह पहुंचकर स्कूल में ताला डाला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल का ताला खुलवाया। जानकारी पर पहुंचीं बीएसए ने मामले की जानकारी लेते हुए तैनात शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में ट्रांसफर कर नए शिक्षकों की नियुक्ति कर दी।
मामला कोतवाली के बरूआहार गांव के परिषदीय विद्यालय का है। यहां करीब 70 छात्रों का पंजीकरण है। एक सप्ताह से यहां तैनात शिक्षकों के बीच गुटबाजी शुरू हो गई। गुटबाजी के चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी। स्कूल में चल रहे गुटबाजी खत्म करने व शिक्षण कार्य कराने के लिए कई बार ग्रामीणों ने शिक्षकों से मिलकर वार्ता भी की। जब कोइ निष्कर्ष नहीं निकला तो शुक्रवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में ताला डालकर शिक्षकों के प्रवेश पर रोक लगा दी।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाकर शिक्षकों को प्रवेश दिलाया। मामले की सूचना मिलते ही स्कूल पहुंचीं बीएसए संगीता सिंह, एबीएसए अरविन्द कुशवाहा ने शिक्षकों के साथ छात्रों व ग्रामीणों से बात कर प्रकरण की जानकारी की। इसके बाद बीएसए ने गुटबाजी को समाप्त करने के लिए शिक्षकों को अलग-अलग स्कूल में भेज दिया। साथ ही दो नए शिक्षकों की तैनाती कर दी। एबीएसए ने बताया कि ग्रामीणों ने गुटबाजी को लेकर स्कूल में ताला डाल दिया था। इसे पुलिस ने खुलवा दिया था। जांच के बाद बीएसए ने नए शिक्षकों की तैनाती कर दी है।
बीएसए बोलीं, छात्र स्कूल नहीं आए तो अभिभावकों को जाना होगा जेल
गुटबाजी को लेकर जांच के लिए आईं बीएसए ने उपस्थित छात्रों के अभिभावकों से कहा कि बच्चे स्कूल जरूर आएं। नहीं आए तो संबंधित अभिभावक को जेल जाना पड़ेगा। बीएसए का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में बीएसए का पक्ष जाने की कोशिश की गई परंतु उन्होंने फोन काट दिया।
यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, बरामद किया गया तमंचा
