पीएम मोदी से रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत की यात्रा पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दोहराया कि हिंसा जल्द रूकनी चाहिए और भारत शांति प्रयासों में किसी भी तरीके से योगदान देने के लिए तैयार है। लावरोव ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन …

नई दिल्ली। भारत की यात्रा पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दोहराया कि हिंसा जल्द रूकनी चाहिए और भारत शांति प्रयासों में किसी भी तरीके से योगदान देने के लिए तैयार है।

लावरोव ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन की स्थिति की जानकारी के साथ साथ शांति के लिए हो रही बातचीत से भी अवगत कराया। रूसी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री को गत वर्ष दिसम्बर में हुए भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में लिये गये निर्णयों पर हुई प्रगति की भी जानकारी दी।

पश्चिमी देशों द्वारा भारत और रूस के संबंधों को लेकर किए जा रहे विरोध के बीच हो रही इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पश्चिमी देश भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदे जाने पर भी सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले लावरोव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता भी की थी।

 

ये भी पढ़ें- बिहार में ‘डबल इंजन’ नहीं ‘ट्रबल इंजन’ की सरकार- तेजस्वी यादव

संबंधित समाचार