UPTET 2021 के पेपर लीक के मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने बागपत से किया गिरफ्तार
मेरठ। 28 नवंबर 2021 को यूपी टीईटी पेपर लीक हुआ था। वहीं अब पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड पकड़ा गया है। मास्टरमाइंड एसटीएफ के गिरफ्त में है। मास्टरमाइंड अरविंद राणा उर्फ गुरुजी को एसटीएफ ने बागपत से गिरफ्तार किया है। बता दें, इस मामले में सरकार की काफी बदनामी हुई थी। वहीं परीक्षा नियामक प्राधिकारी …
मेरठ। 28 नवंबर 2021 को यूपी टीईटी पेपर लीक हुआ था। वहीं अब पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड पकड़ा गया है। मास्टरमाइंड एसटीएफ के गिरफ्त में है। मास्टरमाइंड अरविंद राणा उर्फ गुरुजी को एसटीएफ ने बागपत से गिरफ्तार किया है।
बता दें, इस मामले में सरकार की काफी बदनामी हुई थी। वहीं परीक्षा नियामक प्राधिकारी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ कई बड़ों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी।
एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि मूल रूप से शामली के झिंझाना का निवासी अरविंद राणा प्रदेश का बड़ा नकल माफिया है। उसके तार उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित राणा साल्वर गिरोह चलाता है।
आरोपित का गिरोह एसएससी सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी करते हुए पेपर लीक कराता था। उत्तर प्रदेश टीईटी 2021 सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में वह अपने साल्वर बैठाकर पैसे लेकर हजारों अपात्र लोगों फर्जी तरीके से नौकरी दिलवा चुका है।
पढ़ें- बाराबंकी: चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
