ऑस्कर अकादमी से विल स्मिथ ने दिया इस्तीफा, स्टेटमेंट जारी कर लिखा यह
मुंबई। लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए गए 94वीं ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले विल स्मिथ के थप्पड़ की गूंज अभी शांत नहीं हुई है। सेरेमनी में स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को स्टेज पर जोरदार थप्पड़ मारा था। इस केस में ऑस्कर अकादमी विल स्मिथ के खिलाफ एक्शन …
मुंबई। लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए गए 94वीं ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले विल स्मिथ के थप्पड़ की गूंज अभी शांत नहीं हुई है। सेरेमनी में स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को स्टेज पर जोरदार थप्पड़ मारा था। इस केस में ऑस्कर अकादमी विल स्मिथ के खिलाफ एक्शन लेती, इससे पहले ही उन्होंने अकादमी से इस्तीफा दे दिया।
विल स्मिथ ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए अपनी इस गलती के लिए सभी से माफी मांगी है। स्मिथ ने कहा कि, किसी भी तरह के परिणाम भुगतने को तैयार हैं। ऑस्कर अवॉर्ड के मंच पर मैंने जो कुछ भी किया वो बेहद अफसोसजनक और माफी के लायक नहीं है। मैं जानता हूं कि ऐसा करके मैंने न सिर्फ अकादमी के भरोसे को चोट पहुंचाई बल्कि मेरी वजह से कई लोगों को दुख पहुंचा है।
