युद्ध से यूक्रेन में बढ़े पीटीएसडी के मरीज, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #Posttraumaticstressdisorder

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वैसे तो पीटीएसडी (पोस्ट ट्रामास्टिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) कोई नई बीमारी नहीं है, लेकिन यह बीमारी इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से ट्रेंड हो रही है। दुनिया भर से लोग इस बीमारी के संदर्भ में टिप्पणी कर रहे हैं। इस बीमारी के इन दिनों ट्रेंड होने की वजह रूस यूक्रेन युद्ध है।  दरअसल …

नई दिल्ली। वैसे तो पीटीएसडी (पोस्ट ट्रामास्टिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) कोई नई बीमारी नहीं है, लेकिन यह बीमारी इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से ट्रेंड हो रही है। दुनिया भर से लोग इस बीमारी के संदर्भ में टिप्पणी कर रहे हैं। इस बीमारी के इन दिनों ट्रेंड होने की वजह रूस यूक्रेन युद्ध है।  दरअसल यूक्रेन में युद्ध के माहौल से जैसे तैसे जान बचाकर दुनिया भर में पहुंचे लाखों लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। इनमें से काफी लोग डॉक्टरों के संपर्क में भी हैं, लेकिन युद्ध उनके दिलो दिमाग में इस कदर हावी हो गया है कि वह हालात उनके दिमाग से नहीं निकल रहे। इसके चलते बड़ी संख्या में लोगों का खाना पीना दुश्वार हो गया है।

क्या है पीटीएसडी, क्या है समाधान पीटीएसडी माने पोस्ट ट्रामास्टिक स्ट्रेस डिसऑर्डर एक मानसिक बीमारी है। इसकी वजह जीवन में घटी कोई ऐसी भयानक घटना, जिसकी वजह से लोग अपने या किसी करीबी के जीवन पर खतरा महसूस करते हैं। भरसक कोशिशों के बावजूद व्यक्ति उस घटना को भूल नहीं पाता है और रह-रहकर वह घटना आंखों में तैरने लगती है।  इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित होती है। वह दुर्घटना बार-बार याद आकर व्यक्ति के दैनिक कार्यों पर असर डालने लगती है। इस बीमारी का किसी भी उम्र व लिंग के साथ कोई संबंध नहीं है।

विस्तारवाद को जिम्मेदार बता रहे हैं यूजर ब्रिटेन में रहने वाले यूजर डेनियल लोगों में तेजी से फैल रहे पीटीएसडी के लिए रूस की विस्तारवाद की नीति को जिम्मेदार बता रहे हैं। वह दुनिया के देशों से अपील करते हैं कि अब इस नीति को छोड़ कर भाइचारा कायम करना चाहिए। इंडिया की एक प्रतिष्ठित कंपनी के सीईओ रॉबिन डिसूजा लिखते हैं कि विस्तारवार से कुछ लोगों को सुख मिल सकता है, लेकिन मानवता के लिए यह बड़ा खतरा है। ऑस्ट्रेलिया की मनोचिकित्सक जैक वार्न लिखती है कि एक बार इस बीमारी की चपेट में आने के बाद लोग हमेशा इसके शिकार बनते रहेंगे।

ये भी पढ़ें :ईडी ने धनशोधन मामले में बिहार के ‘भू-माफिया’ की संपत्तियां कुर्क की

संबंधित समाचार