हल्द्वानी: मंडी में 4 अप्रैल तक हटा लें कब्जा, नहीं तो गरजेगी जेसीबी
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में अतिक्रमण अभियान के बाद अब मंडी में भी जेसीबी के गरजने की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद मंडी सचिव ने आढ़तियों व अवैध कब्जेदारों को चार अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर पांच अप्रैल से कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में अतिक्रमण अभियान के बाद अब मंडी में भी जेसीबी के गरजने की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद मंडी सचिव ने आढ़तियों व अवैध कब्जेदारों को चार अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर पांच अप्रैल से कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले सोमवार तक मंडी के जेई को अवैध निर्माण चिह्नित कर रिपोर्ट सचिव व प्रशासन को सौंपनी है।
बरेली रोड स्थित मंडी समिति परिसर में काफी अतिक्रमण है। जन प्रतिनिधि और कई रसूखदारों व आढ़तियों ने अपनी दुकानों को सड़क तक बढ़ा लिया। कुछ ने पार्क में ही निर्माण कर लिया। सालों से अवैध कब्जा कर व्यापार कर रहे इन लोगों पर मंडी के अधिकारी भी खूब मेहरबान रहे।
अब जब शहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ तो प्रशासन ने मंडी में अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए सचिव को निर्देश जारी कर दिए। प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद सचिव वीवीएस देव ने जेई एके सिंह को चार अप्रैल तक अवैध निर्माण व चिह्नीकरण करने को कहा है, साथ ही अस्थाई अतिक्रमण हटाना भी शुरू कर दिया है।
जेई अतिक्रमण को चिह्नित कर रहे हैं। सड़क पर फड़ हटाने की कार्रवाई चल रही है। चार अप्रैल तक स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो पांच अप्रैल को कार्रवाई कर दी जाएगी।
-वीवीएस देव, मंडी सचिव
