हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ थाली बजाकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, कुमाऊं ट्रांसपोर्ट यूनियन संयुक्त मोर्चा के ट्रांसपोर्ट व्यवसाई और गोला खनन से जुड़े वाहन स्वामियों ने शनिवार को महंगाई के विरोध में यातायात नगर में थाली बजाकर प्रदर्शन किया। व्यवसाइयों ने कहा कि केंद्र सरकार ने 15 साल पुराने वाहनों की फिटनेस फीस, तेल के दाम को बढ़ाकर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, कुमाऊं ट्रांसपोर्ट यूनियन संयुक्त मोर्चा के ट्रांसपोर्ट व्यवसाई और गोला खनन से जुड़े वाहन स्वामियों ने शनिवार को महंगाई के विरोध में यातायात नगर में थाली बजाकर प्रदर्शन किया।

व्यवसाइयों ने कहा कि केंद्र सरकार ने 15 साल पुराने वाहनों की फिटनेस फीस, तेल के दाम को बढ़ाकर वाहन स्वामी व परिवहन व्यवसायियों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। दो साल से करोना की मार झेल रहे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का बुरा हाल है। ऐसे में वाहनों का फिटनेस शुल्क बढ़ाकर सरकार वाहन स्वामियों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। रही सही कसर वही पुराने वाहनों में जीपीआरएस लगवाने के निर्णय ने कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नियंत्रण से बाहर हो गए हैं। ऐसे में खुदरा महंगाई आसमान छूने लगीहै। प्रदर्शन करने वालों में संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह नेगी, कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, गोला खनन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, संयुक्त मोर्चा के पंडित दया किशन शर्मा, नवीन मेलकानी, भूपेंद्र सिंह, सतीश जोशी, उमेश चंद्र सोनू, गौरव मैतोलिया आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार