Taapsee Pannu चाहती हैं ऐसी शादी, मेथियस बोई के साथ रिलेशनशिप को लेकर कहा यह
मुंबई। बॉलीवुड टैलेंटेड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले कुछ टाइम से मेथियस बोई के साथ रिलेशनशिप में हैं। तापसी ने कई बार कह चुकी हैं कि वह अपनी जिंदगी को ऐसे शख्स के साथ बीताना चाहती हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री से न हो। एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है और बताया कि …
मुंबई। बॉलीवुड टैलेंटेड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले कुछ टाइम से मेथियस बोई के साथ रिलेशनशिप में हैं। तापसी ने कई बार कह चुकी हैं कि वह अपनी जिंदगी को ऐसे शख्स के साथ बीताना चाहती हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री से न हो। एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है और बताया कि कैसे अपनी शादी चाहती हैं।
आपको बता दें कि मेथियस बोई एक बैडमिंटन कोच हैं। तापसी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कहा कि, मैं हमेशा से इंडस्ट्री के बाहर का कोई इंसान चाहती थी। शुक्र है कि मैं करियर की शुरुआत में उस शख्स से मिली, जिसके साथ रहने में मुझे सुकून मिलता है। हमारे विचार काफी अलग हैं। इसलिये हमारी बातें काफी दिलचस्प होती हैं।
तापसी ने कहा कि वह एक ड्रामा फ्री शादी चाहती हैं। जो केवल एक दिन की हो, जिसमें सिर्फ डांस और खाने की मौज हो। उन्होंने कहा कि शादी ड्रामा फ्री इसलिए चाहती हूं क्योंकि मेरी प्रोफेशनल लाइफ में काफी नाटक है और मैं नहीं चाहती कि यह मेरी पर्सनल लाइफ में आ जाए।
एक्ट्रेस ने कहा कि वो खुद को ऐसी दुल्हन के रूप में देखती हैं, जो शादी के दिन बिल्कुल अलग न लगे। तापसी कहती हैं कि मैं शादी पर भी अपने घुंघराले बाल रखूंगी। उन्होंने बातचीत में कहा मैं बहुत सी दुल्हनों को देखती हूं कि वो शादी पर मेकअप की मोटी-मोटी परतें चढ़ा लेती हैं। लेकिन मैं ऐसा नहीं करने वालीं।
