24421 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीसीएस की परीक्षा, नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर में बनाए गए थे सेंटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थत सेवा प्रारंभिक 2021 की परीक्षा के लिए नैनीताल जिले में 110 सेंटर बनाए गए थे, जहां 61 फीसदी ने यह परीक्षा नहीं दी। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 39540 अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए जिले में नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर में सेंटर बनाए गए थे। इन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थत सेवा प्रारंभिक 2021 की परीक्षा के लिए नैनीताल जिले में 110 सेंटर बनाए गए थे, जहां 61 फीसदी ने यह परीक्षा नहीं दी। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 39540 अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए जिले में नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर में सेंटर बनाए गए थे। इन केंद्रों पर रविवार को 15119 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे और 24421 अनुपस्थित रहे।

एसडीएम वित्त अशोक कुमार ने बताया कि नैनीताल के 23 परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली में 1999 उपस्थित व 5201 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 1982 उपस्थित व 5218 अनुपस्थित रहे। रामनगर के 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 950 उपस्थित व 3868 अनुपस्थित और द्वितीय पाली में 939 उपस्थित व 3879 अनुपस्थित रहे। हल्द्वानी-कालाढूंगी के 74 केंद्रों में प्रथम पाली में 12360 उपस्थित व 15163 अनुपस्थित और द्वितीय पाली में 12198 उपस्थित व 15324 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। निगरानी के लिए बनाई गईं टीमों ने सेंटरों पर जाकर निरीक्षण किया। सभी जगह व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं।

संबंधित समाचार