कन्नौज: डबल डेकर स्लीपर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी, 10 घायल, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। बस में चालक सहित 10 यात्री घायल हो गए। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर है। हादसा ड्राइवर को झपकी आने से बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मी ने घायलों को सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य …

कन्नौज। तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। बस में चालक सहित 10 यात्री घायल हो गए। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर है।

हादसा ड्राइवर को झपकी आने से बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मी ने घायलों को सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।

बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी, जिसमें 35 वर्षीय चालक अमित पुत्र चंद्र किरण त्यागी, 28 वर्षीय सुषमा पुत्री लल्लन सिंह, 32 वर्षीय सुधांशु पुत्र राकेश, 30 वर्षीय पीयूष त्रिपाठी पुत्र रूद्र प्रसाद, कमलेश पुत्र महावीर सहित 10 यात्री घायल हो गए।

बस में कुल 55 सवारी बैठी हुई थी, जो दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही थी। रास्ते में सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।

पढ़ें- कानपुर: पिता ने पुलिस पर लगाया बेटे को पीटने का आरोप, SP को लिखा प्रार्थना पत्र

संबंधित समाचार