बहराइच: नगर भ्रमण के साथ ‘स्कूल चलो अभियान’ का हुआ शुभारंभ, शामिल हुए अधिकारी और जनप्रतिनिधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में सोमवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुआ। सांसद, नगर विधायक, जिलाधिकारी समेत अन्य ने नगर भ्रमण कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्र भी लोगों को जागरूक कर रहे थे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को बहराइच जनपद में स्कूल चलो अभियान …

बहराइच। जिले में सोमवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुआ। सांसद, नगर विधायक, जिलाधिकारी समेत अन्य ने नगर भ्रमण कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्र भी लोगों को जागरूक कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को बहराइच जनपद में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गोंड और विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रहीं। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया।

शहर के गेंदघर मैदान में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय से शुरू हुआ अभियान शहर के अग्रसेन चौक, दिगिहा, गुरुनानक चौक, पानी टंकी होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ।

जागरूकता अभियान में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव देव चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार, बीएसए अजय कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष समेत स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

पढ़ें- इटावा: नीम के पेड़ पर युवक का लटकता मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार