लंदन में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर फिर हमला, ‘गाड़ियों में इमरान खान की पार्टी के झंडे लगाकर ऑफिस पहुंचे 20 नकाबपोश’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्‍लामाबाद/लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) के संस्थापक नवाज शरीफ के ब्रिटेन वाले ऑफिस पर हमला हुआ है। इस घटना को करीब 20 नकाबपोशों ने अंजाम दिया, जिनकी गाड़ियों पर इमरान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) का झंडा लगा हुआ था। नवाज पर 24 घंटे के अंदर यह दूसरा हमला …

इस्‍लामाबाद/लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) के संस्थापक नवाज शरीफ के ब्रिटेन वाले ऑफिस पर हमला हुआ है। इस घटना को करीब 20 नकाबपोशों ने अंजाम दिया, जिनकी गाड़ियों पर इमरान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) का झंडा लगा हुआ था। नवाज पर 24 घंटे के अंदर यह दूसरा हमला है। इससे पहले रविवार को भी एक आदमी ने उन पर मोबाइल फेंका था, जिससे उनका बॉडीगार्ड चोटिल हो गया था।

जियो न्यूज के एक पत्रकार ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें नवाज के लंदन ऑफिस के बाहर हो रही हिंसा और मारपीट नजर आ रही है। कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। हमलावर जिन गाड़ियों पर आए थे उनमें इमरान खान की पार्टी पीटीआई के झंडे लगे थे। कुछ ने मास्क पहन रखा था। मुर्तजा ने कुछ और वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये सभी ‘मार डालो-मार डालो’ कह रहे हैं। एक वीडियो में UK पुलिस एक हमलावर को अरेस्ट करती दिख रही है। मुर्तजा के मुताबिक इस मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मरियम ने इमरान पर आरोप लगाया था
हमले के बाद मरियम नवाज ने ट्वीट किया कि पीटीआई के जो लोग हिंसा का सहारा लेते हैं या कानून को अपने हाथों में लेते हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इमरान खान को देशद्रोह के लिए पकड़ा जाना चाहिए। इनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War : यूक्रेन के बुचा शहर में मिले सैकड़ों शव, अधिकारियों ने रूस पर लगाए नरसंहार के आरोप

ये भी पढ़ें : लंदन में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर हमला, बॉडीगार्ड घायल… इमरान की पार्टी पीटीआई पर हमले का आरोप

संबंधित समाचार