बेटे के जन्म से एक दिन पहले तक काम कर रही थीं भारती सिंह, फैंस ने दिया यह रिएक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर नन्हें मेहमान ने दस्तक दी है। भारती के घर बेटे का जन्म हुआ है। कपल बेटे के जन्म से काफी खुश हैं। भारती की डिलीवरी के बाद कॉमेडियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल कॉमेडियन का वीडियो शनिवार …

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर नन्हें मेहमान ने दस्तक दी है। भारती के घर बेटे का जन्म हुआ है। कपल बेटे के जन्म से काफी खुश हैं। भारती की डिलीवरी के बाद कॉमेडियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल कॉमेडियन का वीडियो शनिवार का है। वीडियो में भारती अपने हसबेंड हर्ष को पकड़े हुए नजर आ रही हैं. भारती हर्ष से कहती हैं- कब होगा बच्चा?

काम के लिए भारती के डेडिकेशन के फैंस कायल हो रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेटे को जन्म देने से एक दिन पहले तक भारती काफी एक्टिव थीं और काम कर रही थीं। भारती की हिम्मत को उनके फैंस जमकर सराहना कर रहे हैं।

वायरल वीडियो पर एक फैन ने कॉमेडियन की तारीफ में लिखा- भारती बहुत इंस्पायरिंग है। एक ने लिखा- भारती असली रॉकस्टार है। एक ने लिखा- वे बहुत स्ट्रॉन्ग है। कपल ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके फैंस के साथ बेटे होने की खबर शेयर की थी।

पढ़ें-बिहार विधानपरिषद की 24 सीट के लिए मतदान जारी

संबंधित समाचार