प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कोटेदारों को नहीं मिला राशन, कार्ड धारक हुए परेशान
लखनऊ। पिछले महीने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कोटेदारों को अभी भी राशन नहीं मिला है वहीं 2 अप्रैल से दोबारा वितरण अभी भी शुरू नहीं हो पाया है। दुकानों पर राशन ना पहुंचने से रविवार को भी कार्डधारकों को निराश होकर लौटना पड़ा। पिछले महीने दो बार नि:शुल्क राशन का वितरण होना …
लखनऊ। पिछले महीने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कोटेदारों को अभी भी राशन नहीं मिला है वहीं 2 अप्रैल से दोबारा वितरण अभी भी शुरू नहीं हो पाया है।
दुकानों पर राशन ना पहुंचने से रविवार को भी कार्डधारकों को निराश होकर लौटना पड़ा। पिछले महीने दो बार नि:शुल्क राशन का वितरण होना था। लेकिन नियमित राशन के साथ चना, नमक व तेल की आपूर्ति समय से न हो पाने के कारण पहले चरण का वितरण ही 31 मार्च तक चला।
इसके बाद मार्च का पीएमजीकेएवाई के राशन का वितरण दो अप्रैल से निर्धारित किया गया लेकिन कई दुकानों पर राशन न पहुंचने स्र कार्डधारकों को वापस लौटना पड़ा
