आज आयोजित होगा माखन नगर का गौरव दिवस- सीएम शिवराज
भोपाल। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाबई में जन्मे पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती के अवसर पर आज उनकी जन्मस्थली का नामकरण माखन नगर करते हुए इसका गौरव दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए आज कहा कि प्रसिद्ध साहित्यकार मध्यप्रदेश के रत्न, बाबई के लाल पंडित माखनलाल …
भोपाल। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाबई में जन्मे पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती के अवसर पर आज उनकी जन्मस्थली का नामकरण माखन नगर करते हुए इसका गौरव दिवस मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए आज कहा कि प्रसिद्ध साहित्यकार मध्यप्रदेश के रत्न, बाबई के लाल पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली बाबई का नामकरण आज माखन नगर होगा और इसका गौरव दिवस भी मनाया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी गौरव दिवस के भव्य एवं गरिमामय आयोजन में शामिल रहेंगे। उन्होंने राज्य की जनता से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
ये भी पढ़ें-
असम, केरल, नगालैंड के छह नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
