बरेली: सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर भड़काऊ भाषण के आरोप में मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में भोजीपुरा विधानसभा से सपा विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के खिलाफ बारादरी थाने में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। बीते दिनों एक कार्यक्रम में शहजिल इस्लाम के दिए गए बयान को विवादित बताकर हिंदू युवा वाहिनी के पादधिकारियों ने जोरदार विरोध …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में भोजीपुरा विधानसभा से सपा विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के खिलाफ बारादरी थाने में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। बीते दिनों एक कार्यक्रम में शहजिल इस्लाम के दिए गए बयान को विवादित बताकर हिंदू युवा वाहिनी के पादधिकारियों ने जोरदार विरोध किया था। जिसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों की तहरीर पर बारादरी थाना पुलिस ने शहजिल इस्लाम के खिलाफ 504, 506, 153ए आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

सपा के एक कार्यक्रम में दिया था बयान
दरअसल, शहर के बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास रोड पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के कार्यालय पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक अताउर्रहमान और शहजिल इस्लाम के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने बड़ीं संख्या में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धमकी के लहज़े में कहा था कि वो दिन चले गए जब सदन में उनकी तानाशाही चलती थी। अब उत्तर प्रदेश में कमजोर विपक्ष नहीं है, बल्कि मजबूत है। हमारे नेता अखिलेश यादव बब्बर शेर हैं, जो सदन में कड़ा मुकाबला करेंगे।

सोशल मीडिया पर भी हो गया वायरल
आरोप तो यह भी है कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर सदन में कोई बोला, तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। हम लोग भी जवाब देने का काम करेंगे। उनकी आवाज निकलेगी, तो हमारी बंदूक से धुंआ नहीं, गोली निकलेगी। हम सदन से लेकर सड़क तक लड़ने का काम करेंगे। उधर, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया एलएलबी पास मुन्नाभाई, परीक्षा सचल दल ने किया गिरफ्तार

यह भी देखें-

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार