गोरखनाथ मंदिर पर हमले का मामला: हमलावर अहमद का पिता बोला- बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर पर हमले के मामले में गिरफ्तार हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी के पिता मनीर ने कहा कि उनके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उसका 2017 से इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अवसाद में है। तनाव में ही उसने मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया …
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर पर हमले के मामले में गिरफ्तार हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी के पिता मनीर ने कहा कि उनके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उसका 2017 से इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अवसाद में है। तनाव में ही उसने मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया है।
फिलहाल इस पूरे मामले की जांच एटीएस कर रही है। बता दें कि हमलावर अहमद के पिता मुनीर अहमद इंजीनियर हैं। मुर्तजा का परिवार मुंबई में रहता था और 2020 में ये लोग गोरखपुर के सिविल लाइंस में रहने लगे। बता दें कि रविवार को गोरखनाथ मंदिर में पीएसी के जवानों पर दो हमलावरों ने हमला कर दिया था और उन्हें घायल कर दिया था। इस घटना के बाद हमलावर अहमद गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि उसका साथी फरार हो गया था। फरार हमलावर की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में ‘हलाल’ मांस विरोधी अभियान के बाद मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग
