हरदोई: जहरखुरान गिरोह ने बनाया चंडीगढ़ एक्सप्रेस को शिकार, मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत कागजों की हुई लूट
हरदोई। घर-बार छोड़ कर बाहर परदेस कमाने गए मज़दूरों ने वहां रात-दिन मेहनत करते हुए आना-पाई इकट्ठा कर घर वालों के लिए जोड़े रुपए ले कर चंडीगढ़ एक्सप्रेस से वापस वतन लौट रहे थे। इसी बीच पहले से ट्रेन में सवार ज़हरखुरान गिरोह ने उन्हें शिकार बनाते हुए रुपए, मोबाइल, एटीएम कार्ड के अलावा ज़रूरी …
हरदोई। घर-बार छोड़ कर बाहर परदेस कमाने गए मज़दूरों ने वहां रात-दिन मेहनत करते हुए आना-पाई इकट्ठा कर घर वालों के लिए जोड़े रुपए ले कर चंडीगढ़ एक्सप्रेस से वापस वतन लौट रहे थे। इसी बीच पहले से ट्रेन में सवार ज़हरखुरान गिरोह ने उन्हें शिकार बनाते हुए रुपए, मोबाइल, एटीएम कार्ड के अलावा ज़रूरी कागज, सारा कुछ लूट लिया।
बताते हैं कि रविवार को मध्यप्रदेश के झौली निवासी अशोक, बिजनौर ज़िले के बड़ा कनकपुर थाना नजीबाबाद निवासी यशपाल सिंह और अमेठी ज़िले के सराय कौंध निवासी मोहम्मद अनीस वतन वापस लौट रहा था। तभी ज़हरखुरान गिरोह ने अशोक,चंडीगढ़ और अम्बाला के बीच ट्रेन पर सवार तीनों लोगों को अपने झांसें में लेते हुए कोल्डड्रिंक और चना खिला दिया। कोल्डड्रिंक पीने और चना खाते ही तीनों बेहोश हो गए।
इसके बाद गिरोह के लोगों ने तीनों मज़दूरों की मेहनत की कमाई साफ कर दी। ट्रेन जब यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसका पता होते ही जीआरपी जवानों ने तीनों को इलाज के लिए रवाना किया। अशोक का कहना है कि उसके पास से ढ़ाई हज़ार की नगदी व कागज़ात लूट लिए गए।
यशपाल के पास से तीन हज़ार की नगदी,ड्राइविंग लाइसेंस और बैग लूट लिया गया। साथ ही अनीस के पास से डेढ़ हज़ार की नगदी, एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया गया। ज़हर खुरान गिरोह ने जिस तरह चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सवार लोगों को अपना शिकार बनाया, पुलिस उसकी गहराई से छान-बीन कर रही है।
यह भी पढ़ें-सीमा सुरक्षा बल का देश के लिए योगदान अविस्मरणीय: गहलोत
