सीतापुर: परिषदीय विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं तो दूर… शौचालय व बाउंड्रीवाल भी नहीं
सीतापुर। प्रदेश की योगी सरकार दावा कर रही है कि परिषदीय विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। इसी क्रम में मिशन कायाकल्प योजना भी चलाई जा रही है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भी तमाम ऐसे परिषदीय विद्यालय भी हैं, यहां पर बेहतर सुविधाएं तो बहुत दूर, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से भी …
सीतापुर। प्रदेश की योगी सरकार दावा कर रही है कि परिषदीय विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। इसी क्रम में मिशन कायाकल्प योजना भी चलाई जा रही है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भी तमाम ऐसे परिषदीय विद्यालय भी हैं, यहां पर बेहतर सुविधाएं तो बहुत दूर, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। इसका जीता जागता उदाहरण शिक्षा क्षेत्र रामपुर मथुरा के प्राथमिक विद्यालय पारा रमनगरा का है। इस विद्यालय में बेहतर सुविधाएं तो दूर है, मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा है।
स्कूल परिसर में बने शौचालय जर्जर है, जोकि वर्तमान स्थिति में प्रयोग के लायक नहीं है। जिससे छात्र- छात्राएं खुले में शौंच जाने को मजबूर हैं। इसी के साथ विद्यालय परिसर में बाउंड्री वाल भी नहीं है। गांव के बीच में स्थित विद्यालय में बाउंड्री वाल न होने से आवारा जानवरों के आतंक के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों की भी चहल कदमी होती है। जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। विद्यालय में लगभग 102 छात्र पंजीकृत है। लेकिन स्कूल परिसर में बेहतर सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है।
स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिवम कुमार ने बताया कि समय-समय पर विभाग में स्कूल की समस्याओं को अवगत कराया जाता है, लेकिन यहां पर अभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। स्कूल में शौचालय व बाउंड्री वाल बनवाना आवश्यक है। शौचालय न होने से छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापकों को भी समस्याएं झेलनी पड़ रही है, जबकि स्कूल में बाउंड्री वाल न होने से आवारा जानवरों के आतंक से छात्रों में भय बना रहता है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: पुलिस को गुमराह करने वाले ने कुबूल किया गुनाह, पानी में डुबोकर की थी पत्नी की हत्या
