नवरात्रि पर हल्द्वानी की महिलाओं ने बनाए ‘सेहत वाले लड्डू’, खूबी ऐसी कि यूपी-दिल्ली से भी आ रही मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में महिलाएं नवरात्र पर फलाहारी लड्डू तैयार कर रही हैं। जो कि चौलाई और मंडुवे से निर्मित किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इन लड्डूओं को ऑनलाइन मार्केटिंग के माध्यम से बिक्री कर रही हैं। इन लड्डूओं के लिए उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश से आर्डर मिलने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में महिलाएं नवरात्र पर फलाहारी लड्डू तैयार कर रही हैं। जो कि चौलाई और मंडुवे से निर्मित किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इन लड्डूओं को ऑनलाइन मार्केटिंग के माध्यम से बिक्री कर रही हैं। इन लड्डूओं के लिए उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश से आर्डर मिलने शुरू हो चुके हैं।

चौलाई और मंडुए से स्वादिष्ट और गुणकारी लड्डू तैयार करतीं महिलाएं।

सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था की अध्यक्षा तनुजा जोशी बताती हैं कि नवरात्रों के मौके पर उन्हें फलाहारी लड्डू बनाने का आईडिया तब आया जब कुछ जानने वाली महिलाओं ने स्वरोजगार के माध्यम से अपनी पाक कला के कौशल से कुछ नया करने की सोची। वहीं बाबा नीम करौरी में आगाध श्रद्धा होने के चलते अब उनका दूसरा लक्ष्य है कि वे अपने इन लड्डूओं को कैंची धाम सहित उत्तराखंड के अन्य प्रमुख मंदिरों तक पहुंचा सकें और ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी हाइजेनिक प्रक्रिया के साथ बनाए गए इन स्वास्थ्यवर्धक लड्डूों का प्रसाद मिल सके और महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके।

समूह सदस्य काजल खत्री और नीलम ने बताया कि शुद्ध देसी घी से बने फलाहारी लड्डू ढाई सौ ग्राम से लेकर 1 किलो तक पैकेजिंग रखी गई है, जिससे कि लोगों तक शुद्ध फलाहारी प्रसाद पहुंच सके, महिलाएं आर्डर पूरा करने के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक कार्य कर रही हैं।

यह भी देखें Video:  https://youtu.be/hiJ5KGzK-fQ

संबंधित समाचार